गुड़गांव, जनवरी 22 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में बेरोजगार महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें ठगने वाले एक शातिर अपराधी को गुरुग्राम पुलिस ने दबोच लिया है। खुद को मददगार बताकर और निजी कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर यह आरोपी महिलाओं के कीमती जेवर लेकर रफूचक्कर हो जाता था। क्राइम ब्रांच पालम विहार की टीम ने आरोपी को बसई चौक से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पांच 5 दिसंबर 2025 को एक महिला ने उद्योग विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह और उसकी सहेली चार दिसंबर को उद्योग विहार फेस-एक में नौकरी ढूंढने निकली थीं। राम चौक के पास बाइक सवार एक युवक मिला, जिसने उन्हें पक्का रोजगार दिलाने का भरोसा दिया। वह उन्हें एक कंपनी के बाहर ले गया, गार्ड से बात करने का नाटक किया और वापस आकर कहा मुबारक हो, आप...