फतेहपुर, मार्च 21 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के पेरी गांव निवासी छात्र से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठग लिए गए। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पेरी गांव निवासी हरीशंकर पुत्र छंगू, जो वर्तमान में बीए फाइनल का छात्र है, ने बताया कि उसके गांव के ही शिवम नामक युवक ने उसे एक कथित सरकारी संस्था में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। शिवम ने बताया कि कुल 22,020 रुपये खर्च होंगे और नौकरी पक्की हो जाएगी। पीड़ित के अनुसार, शुरुआत में उससे 1,020 रुपये ऑनलाइन जमा कराए गए। इसके बाद उसे प्रयागराज बुलाया गया, जहां इंटरव्यू के नाम पर एक हजार रुपये नकद और फिर दस हजार रुपये ऑनलाइन जमा कराए गए। इस दौरान उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी भी ली गई और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपियों ने किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.