नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख का साइबर फ्राड
बस्ती, जून 18 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर फ्राड की घटना सामने आई है। आरोप है कि शहर के करीब स्थित एक रेस्टोरेंट पर आरोपितों ने सभी को बुलाया और अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। अपनी बातों में फंसाकर पीड़ित व उसके साथियों से कुल छह लाख रुपया अपने बताए खाते में ट्रांसफर करा लिया। बाद में पता चला कि नौकरी के नाम पर उन सभी लोगों के साथ साइबर फ्राड हुआ है। इसकी शिकायत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से की। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने हैदराबाद तेलगाना के रहने वाले आरोपी गार्नीपूड़ी सतीश और उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के रहने वाले नन्दलाल ने साइबर क्राइम थाने में शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया है कि शहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.