बिजनौर, फरवरी 28 -- नजीबाबाद निवासी एक युवक ने शहर कोतवाली क्षेत्र के दंपति पर नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आदर्श नगर गली बी-6, नजीबाबाद निवासी मोहित कुमार का आरोप है कि उसकी मुलाकात शांति नगर चक्कर रोड, कोतवाली शहर क्षेत्र निवासी संदीप कुमार और उसकी पत्नी सरिता से हुई थी। दोनों कथित रूप से लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। पीड़ित के अनुसार, उसने सिविल कोर्ट स्टाफ में आवेदन किया था, तभी आरोपियों ने उससे संपर्क कर आशुलिपिक पद पर नियुक्ति दिलाने का भरोसा दिया। मोहित का कहना है कि आरोपियों ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.