चित्रकूट, मार्च 20 -- चित्रकूट, संवाददाता।स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी करने वाले के खिलाफ कर्वी कोतवाली में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। खुद को डाक्टर बताने वाले शातिर ने आनलाइन के साथ ही कुछ नकदी पीड़ित से ली है। पुलिस ठगी करने वाले की तलाश कर रही है। बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के बछौंधा सानी निवासी अरूण सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी। अवगत कराया कि वह मौजूदा समय पर मुख्यालय कर्वी के एसडीएम कालोनी में रह रहा है। यहीं पर उसकी पहचान भरतकूप थाना क्षेत्र के टिटिहरा निवासी डा मोहित मिश्र से हुई। डा मोहित मिश्र ने खुद को एमबीबीएस चिकित्सक बताया और कहा कि उसकी मथुरा में तैनाती है। अगर किसी को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करनी हो, तो वह नौकरी में लगवा देगा। पीड़ित के मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.