बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर ठग ने आठ लोगों से 12 लाख रुपये ठग लिए। नगर बाजार में उसने बाकायदा ऑफिस खोला था। रुपया ऐंठकर वह आफिस बंद कर फरार हो गया। उसका मोबाइल भी अब बंद बता रहा है। पीड़ित युवाओं ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कारवाई की मांग किया है। पीड़ित रमेश कुमार निवासी देवापार थाना नगर, राजू यादव निवासी भोड़सर थाना नगर, ओम प्रकाश यादव निवासी भोडसर थाना नगर, उदय नरायन निवासी कुसमौर थाना नगर, संदीप निवासी बेलरई थाना महुली जनपद संतकबीरनगर, विजय शुक्ला निवासी फेंसा थाना दुबौलिया ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि पश्चिमी चंपारण के अंसारी टोला के रहने वाले जहांगीर अंसारी ने नगर बाजार में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर आफिस खोला था। सभी आठ लोगों से डेढ़-डेढ लाख रुपये लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.