नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 3100 रुपये की ठगी
गुमला, मई 30 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला शहर में साइबर ठगों द्वारा नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है।
ठगी का तरीका शहर के गोकुल नगर निवासी कौशल सिंह से केओ कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर बहाली कराने के नाम पर 3100 रुपये की ठगी कर ली गई। जानकारी के अनुसार कौशल सिंह के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को केओ कॉलेज का कर्मचारी बताते हुए कहा कि महाविद्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए बहाली निकली है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और फॉर्म जमा करने के नाम पर उसने 3100 रुपये ऑनलाइन जमा करने को कहा।
पैसे की मांग नौकरी मिलने की उम्मीद में कौशल सिंह ने बताए गए खाते में 3100 रुपये भेज दिए। इसके बाद कथित कर्मचारी ने उनसे और पैसे जमा करने की मांग की। उसने यह भी कहा कि 30 मई आवेदन करने की अंतिम तिथि है। लगातार पैसे की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.