नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में मुकदमा दर्ज
रुडकी, मार्च 20 -- लक्सर, संवाददाता। कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के आधार पर घटना का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खानपुर थाने के एसएसआई मंसूर अली ने बताया कि खानपुर निवासी विनोद कुमार निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गढ़मीरपुर बहादराबाद निवासी दलीप कुमार और गजाला ने उनके बेटे आकाश गोडियाल को खानपुर स्थित एक कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप हैं कि उन्होंने विश्वास में लेकर अलग-अलग समय पर कुल 6 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद दोनों आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिया और संपर्क तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.