लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। भाजपा नेता ने नौकरी दिलवाने के नाम पर साढ़े 8 लाख रुपए ठग लिए। काफी समय तक जब पीड़ित की नौकरी नहीं लगी तो उसने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि भाजपा नेता ने पैसे वापस नहीं किए और उससे गाली गलौज की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। वह कोर्ट चला गया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज हुआ है। लखीमपुर शहर के मोहल्ला जोड़ी बंगला में रहने वाले सूर्यमणि मिश्रा ने बताया कि निघासन थाना क्षेत्र के गांव रकेहटी निवासी देवेंद्र चतुर्वेदी का एक गिरोह है। देवेंद्र, धर्मेंद्र निवासी रकेहटी, आरडी सिंह और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर शिक्षित युवक युवतियों को नौकरी दिलवाने के नाम पर ठीक करते हैं। सूर्यमणि को भी सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 1 जनवरी 2019 को साढ़े आठ लाख रुपए ठग लिए।...