उन्नाव, मई 23 -- पुरवा। थाना पुलिस ने शनिवार सुबह फर्जी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। पुरवा कस्बे के बेगमगंज मोहल्ला निवासी राजेश व मौरावां के मोहद्दीनपुर निवासी प्रेम शंकर ने 29 जुलाई 2025 को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि पुरवा क्षेत्र के गांव बस्तीखेड़ा मजरा चमियानी गांव निवासी सुनील कुमार पांडेय पुत्र विद्याधर व उसके पांच साथियों ने बेटों को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दोनों लोगों से 60 लाख रुपये ठग लिए थे। पीड़ितों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने आरोपित सुनील कुमार पांडेय को उसके घर से पकड़ कर कोर्ट भेज दिया। वही अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...