वाराणसी, मई 27 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। नौकरी जाने से क्षुब्ध सफाईकर्मियों ने बुधवार को लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (बाबतपुर हवाई अड्डा) पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नए टेंडर की शर्तों का हवाला देकर उन्हें अचानक हटा दिया गया। इसकी वजह से करीब दो दर्जन लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई। सफाईकर्मियों ने बताया कि निजी कंपनी अरुण एविएशन सर्विसेल लिमिटेड ने उन्हें नियुक्त किया था। वे करीब 15 साल से एयरपोर्ट पर सफाई कार्य कर रहे थे। कंपनी ने 45 वर्ष से अधिक आयु को आधार बनाकर उन्हें हटा दिया। उनका आरोप है कि नौकरी जारी रखने के नाम पर 35 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। सफाईकर्मी चमेली, शंकर, मीना, चिंता, सावित्री, संजू, ओमप्रकाश, राजकुमार, लाल बहादुर, सीता, गीता और बेबी ने कहा कि यदि उम्र संबंधी नियम लागू था तो उ...