नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- जेनरेशन जेड या जेन जी वो होते हैं, जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच होता है। कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी इस पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं। इनमें से एक नाम मुस्कान श्रीवास्तव का भी है। ये 2025 बैच की IAS अधिकारी हैं, जिनका जन्म 22 सितंबर 1998 को हुआ। कमाल की बात ये है कि एक छोटे से गांव की रहने वालीं मुस्कान ने बेहद कम उम्र में आईएएस बनने से पहले आईपीएस बन गई थीं। ये कारनामा उन्होंने अपने यूपीएससी के पहले ही अटेंप्ट में कर दिखाया था। ऐसे में इनकी यूपीएससी की जर्नी और भी दिलचस्प है। चलिए आज हम आपको जेन जेड यानी जेन जी आईएएस मुस्कान श्रीवास्तव से मिलवाते हैं।कौन हैं आईएएस मुस्कान श्रीवास्तव आईएएस मुस्कान श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के गोंडा की रहने वाली हैं। वे गोंडा की आवास विकास कालोनी में अपने पिता डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव...