नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- आज के समय में नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू करना बड़ी चुनौती माना जाता है। क्योंकि आमतौर पर माना जाता है कि बिजनेस शुरू करने के लिए बड़ी दुकान, महंगी मशीनें और लाखों रुपये के निवेश की जरूरत होती है। लेकिन अहमदाबाद की श्रुति जिंजुवाडिया और उनके पति दर्शन ने इस सोच को बदल दिया है। श्रुति जिंजुवाडिया ने नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू किया। इस बिजनेस में उनके पति दर्शन ने भी पूरा सहयोग दिया। दोनों ने महज 2000 से 3000 रुपये के निवेश से अपनी कार के पीछे से कोल्ड कोको और कॉफी बेचने का काम शुरू किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो शुरुआत में वे रोजाना सिर्फ 14 बोतलें बेच पाते थे, लेकिन आज उनका कारोबार हर दिन करीब 150 बोतलों तक पहुंच गया है। उनके बिजनेस का नाम 'द कोको स्टेशन है, जिससे हर महीने करीब 6 लाख रुपये का रेवेन्यू हो र...