नौकरी क्यों नहीं करते. बहुत ताने देती थी नानी, बेरोजगार नाती ने रेत डाला गला
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- अक्सर नानी और नाती के बीच इतना प्रेम होता है कि लोग इसे कहावत की तरह प्रयोग करते हैं। प्रसिद्ध कहावत है कि नानी के लाड़ से बच्चे बिगड़ जाते हैं। लेकिन आपको आज इस लाड़ दुलार से अलग एक ऐसी घटना बताएंगे जिसे सुनकर आपका कलेजा कांप जाएगा। घटना बेंगलुरु की है। यहां एक नाती ने अपनी सगी नानी की गला रेतकर हत्या कर दी। वजह: वह नानी के तानों से परेशान था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इस मामले की जानकारी की है। अधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरु के 24 साल के प्रज्वल ने अपनी 70 वर्षीय नानी की सिर्फ इसलिए गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी, क्योंकि वह उसे कोई काम-धंधा ढूंढने और जिम्मेदार बनने की सलाह देती थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रज्वल के खिलाफ अपनी नानी डी. गौराम्मा की हत्या का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.