नौकरी को तरसा पीएचडी स्कॉलर
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- वॉशिंगटन। अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी करने वाले जैक वीस पिछलों दो सालों से नौकरी की तलाश कर रहे हैं। 2024 में पढ़ाई पूरी करने के बाद वह 2,300 से ज्यादा नौकरियों के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन उन्हें स्थायी काम नहीं मिला। उनके शोध का जिक्र 2024 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा के दौरान नोबेल समिति ने भी किया था। उन्होंने फार्मा, रिसर्च और सॉफ्टवेयर समेत कई क्षेत्रों में नौकरी तलाश की। फिलहाल, वह अमेरिका में ही अपने माता-पिता के साथ रह रहे हैं। अब वह लॉ की पढ़ाई और एआई से जुड़े कारोबार की संभावनाएं तलाश रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.