नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- अगर आप नौकरी के साथ-साथ साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बेहद अहम है। दरअसल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने कामकाजी पेशेवरों के लिए साइबर सिक्योरिटी और एआई सिक्योरिटी में छह महीने का सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है। यह कोर्स संस्थान के कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (CEP) के तहत संचालित किया जाएगा। AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ कंपनियों और संस्थानों के सामने आ रही सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह कोर्स तैयार किया गया है। चलिए जानते हैं कि इन कोर्स के लिए कितनी फीस देनी होगी और इस कोर्स में क्या सिखाया जाएगा।कोर्स में क्या सिखाया जाएगा? इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य AI सिस्टम पर होने वाले साइबर अटैक को समझना और उनसे बचाव...