चाईबासा, जुलाई 26 -- चाईबासा, संवाददाता। कौशल विकास के जरिए जिले की बेटियां अब देश की बड़ी कंपनियों में अपनी पहचान बना रही हैं। कल्याण गुरुकुल चाईबासा के बैच 62 की 15 छात्राओं का चयन बंगलुरु स्थित विश्व प्रसिद्ध कंपनी फोकसकोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में इलेक्ट्रॉनिक्स असेंबली ऑपरेटर के पद पर हुआ है।कल्याण गुरुकुल परिसर में आयोजित से झंडा दिखा कर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदर लालमुनी पूर्ति ने रवाना किया। सभी चयनित छात्राओं को ऑफर लेटर भी प्रदान किया। चयनित छात्राओं के में निमुंटी बोदरा, रानी हांसदा, विभा कुमारी ठाकुर, मोनिका गोडसोरा, नंदी हेम्ब्रोम, नितिमा हेम्ब्रोम, पयाला तिरिया, रोयबारी गगराई, शुरू बानरा, सोनामुनी मुंडा, सुखमती सुंडी, सुकुमारी बोदरा, तुलसी जमुदा, विद्या नायक, विद्यामणि मुंडारी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- नौकरी के लिए 15 छात्रा...