नौकरी के लिए सयाल में काम बंद किया, वार्ता के बाद चालू
रामगढ़, जुलाई 21 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल परियोजना में अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी की मांग को लेकर सौंदा बस्ती के रैयत-विस्थापितों ने काम बंद कर दिया। प्रबंधन के आश्वासन के बाद काम चालू किया गया। बताया गया कि इसको लेकर फरवरी-मार्च में आंदोलन हुआ था। जो दो-तीन महीने चला था। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय लिखित समझौता भी हुआ था। पर अबतक उसपर अमल नहीं किया गया है। इसी के विरोध में आंदोलन हुआ। आज वार्ता में प्रबंधन की ओर से एक सप्ताह में समस्या समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद काम शुरू किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.