रामगढ़, अगस्त 16 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बकाया नौकरी देने की मांग को लेकर सौंदा बस्ती नारायण तेली के वंशजों ने सयाल प्रोजेक्ट का काम बंद कराया। बताया गया कि 14 अगस्त की मध्य रात्रि लोगों ने काम ठप करा दिया। इसमें उत्पादन और कोयला ढुलाई ठप है। आरोप है कि कई दौर की वार्ता के बाद भी प्रबंधन ने अब तक सिर्फ आश्वासन दिया है जबकि नौकरी नहीं। इसी से खफा लोगों ने झारखंड क्रांतिकारी खतियानी रैयत मोर्चा के बैनर तले काम को बंद करा दिया है। समाचार लिखे जाने तक आंदोलन जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...