नई दिल्ली, अगस्त 8 -- महाराष्ट्र के नागपुर की 28 साल की एक महिला के साथ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐसा खेल हुआ, जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं। पुणे की एक कंसल्टेंसी ने महिला को पुर्तगाल में अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी का सपना दिखाया। लेकिन विदेश पहुंचते ही उसकी जिंदगी मुसीबत में फंस गई। महिला को कथित तौर पर पुर्तगाल में एक बीयर शॉप मालिक को बेच दिया गया, जहां उससे जबरन काम कराया गया। इतना ही नहीं, उसके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से भी प्रताड़ना की गई।1.5 लाख सैलरी, 8 घंटे काम का लालच मामला पिछले महीने का बताया जा रहा है। महिला की इंस्टाग्राम के जरिए पुणे की 'We Migrate' नाम की कंसल्टेंसी से पहचान हुई थी। कंपनी के लोगों ने उसे पुर्तगाल में कैशियर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। उसे बताया गया कि हर महीने करीब 1.5 लाख रुपए सैलरी मिलेग...