नौकरी के रुपये मांगने पर युवक को बंधक बनाकर पीटा, पेशाब पिलाने का आरोप
मेरठ, जून 3 -- बहसूमा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। नौकरी के बकाया रुपये मांगने पर युवक को अगवा कर बंधक बनाया और बेरहमी से पिटाई की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे पेशाब पिलाया गया और धमकी दी गई। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदरपुर निवासी विपिन कुमार पुत्र मदन पाल सिंह ने बताया कि वह जमालपुर निवासी बॉबी पुत्र दिग्विजय सिंह तथा मोनी उर्फ तुषार के यहां लावड़ क्षेत्र में करीब तीन माह तक नौकरी करता था। 24 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर उसकी नौकरी तय हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में आरोपियों ने वेतन देने में टालमटोल शुरू कर दी। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। विपिन के अनुसार लगातार हो रही परेशानी से तंग आकर उसने नौकरी छोड़ दी और घर लौट आया。 यह भी पढ़ें- सिहौल गांव में चौकीदार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.