नौकरी के बहाने रिटायर फौजी को बुलाया, बंदूक लूटकर थार से फेंका
लखनऊ, जून 17 -- गोमतीनगर विस्तार में एक सुरक्षा कंपनी द्वारा रिटायर फौजी को नौकरी देने के बहाने बुलाया गया। फौजी पहुंचा तो उसे सुरक्षा कंपनी से जुड़े लोगों ने फोन कर बुलाया। दो दिन तक अपने साथ रखा। होटल बुक कराया। फिर तीसरे दिन बंदूक लूटकर चलती थार से फेंक दिया। रिटायर फौजी की तहरीर पर गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी श्रेयस वशिष्ठ उर्फ मानस को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटी गई डबल बैरल बंदूक बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष गौरव बाजपेयी के मुताबिक पीड़ित रिटायर फौजी रजनीश सिंह सुशांत गोल्फ सिटी के बक्कास के रहने वाले हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि 12 जून को गोमतीनगर विस्तार स्थित आदित्य सिक्योरिटी से एक कर्मचारी का उनके पास फोन आया। उसने प्रोफाइल पूछी और कहा कि बंदूक है अथवा नहीं। कहा हां तो उसने सुरक्षाकर्मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.