कानपुर, अप्रैल 17 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी कर उसके बैंक खातों का दुरुपयोग कर साइबर ठगी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित दोस्त और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बारासिरोही निवासी सत्यम यादव के रतनपुर में रहने वाले दोस्त हर्षित पाल ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे बैंक खातों की जानकारी, एटीएम कार्ड और पासवर्ड ले लिए। आरोप है कि उसके खातों में उसने अपना मोबाइल नंबर भी लिंक करवा लिया। जिसके बाद उन्हीं खातों का इस्तेमाल कर साइबर ठगी के रुपये मंगवाए। जब उसे इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- साइबर ठग ने युवक का खाता हैक कर उड़ाई सवा लाख की नगदी सत्यम ने बताया कि इस पूरे मामले में आरोपित हर्षित पाल के साथ उसका भाई भी शा...