नौकरी के बजाय उद्यमी बनकर दूसरों को दें रोजगार : डीएम
मैनपुरी, अगस्त 10 -- उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग के तत्वावधान में आयोजित उद्यमी लॉन्चपैड कार्यशाला में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने युवाओं से स्वयं का उद्यम स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा केवल नौकरी तलाशने तक सीमित न रहें, बल्कि उद्यमी बनकर दूसरों को रोजगार देने का लक्ष्य बनाएं। सरकार ने स्व-रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों से कहा कि सफलता के लिए सही दिशा, कौशल, ईमानदारी और अनुशासन बेहद जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि बैंक से मिलने वाले ऋण का उपयोग केवल व्यवसाय विस्तार में करें और समय पर किस्तें जमा करें। उन्होंने स्थानीय उत्पादों (ओडीओपी) जैसे तारकशी और जरी-जरदोजी में उद्यमिता की अपार संभावनाएं ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.