आगरा, मई 4 -- सिकंदरा क्षेत्र की एक महिला को प्राइवेट बैंक में नौकरी का झांसा देकर आरोपित ने बैंकों में खाते खुलवा लिए। खातों का दुरुपयोग कर अनुचित लेन-देन किया। धोखाधड़ी का एहसास होने पर राखी निवासी मोहम्मदपुर शास्त्रीपुरम ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक मई 2025 को रजत नाम युवक ने उसे प्राइवेट बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बहाने से उसने बंधन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में उसके नाम से खाते खुलवाए। आरोप है कि आरोपी ने इन खातों का दुरुपयोग कर लोगों से ठगी कर रकम डलवाई और बाद में एटीएम व चेक के माध्यम से पैसे निकाल लिए। महिला का कहना है कि जब खातों के संचालन में समस्या आई तो आरोपी ने अन्य खाते भी खुलवा लिए। अपनी आईडी का उपयोग कर लेन-देन करता रहा। इस पूरी प्रक्रिया में पीड़िता को अंधेरे में रखा गया। जब उसे धोखाधड़ी...