बस्ती, मार्च 27 -- बभनान। विद्यालय में चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर 8.60 लाख रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। गौर थानाक्षेत्र के कोठवा गांव निवासी अश्वनी सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 17 मई 2025 को अरुण भारती निवासी ऐलनपुर ग्रंट थाना मनकापुर कोतवाली जिला गोण्डा से मुलाकात हुई। अरुण ने खुद को सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल बताया और चपरासी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। अश्वनी ने कई बार में 860000 रुपये दिया। नौकरी नहीं मिलने पर रुपसे मांगने पर भद्दी-भद्दी गाली दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ कनौजिया को सौंप दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.