नौकरी के नाम पर 250 युवकों को बंधक बनाकर ठगी, छह गिरफ्तार
वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी/ सारनाथ, हिन्दुस्तान टीम। नेटवर्किंग कंपनी में नौकरी का झांसा देकर 250 बेरोजगार युवकों को बंधक बना कर, उनसे ठगी के मामले में साइबर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने सारनाथ के नई बाजार पतेरवां, यहां से करीब एक किमी दूर दामोदरपुर एवं लठिया में छापेमारी की। लठिया से सभी ठग भाग चुके थे। सभी बंधक युवकों को मुक्त करा लिया गया है। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार को गोपनीय शिकायत मिली थी कि नई बाजार पतेरवा में कुछ लोग काल सेंटर चला रहे हैं। उनकी आड़ में युवाओं को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की जा रही है। डीसीपी ने एसीपी विदुष सक्सेना एवं सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी को टीम के साथ भेजा। मंगलवार सुबह टीम सबसे पहले नई बाजार पतेरवा के एक भवन में पहुंची। वहां करीब 150 युवक मौजूद थे। हिरास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.