गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। शाहपुर इलाके में स्थित विवेकानन्द शिक्षा निकेतन बालिका उच्चतर माध्यमिक में नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय के प्रबंधक नवारून चटर्जी ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लोगों से करोड़ों रुपये लिए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में डीआईओएस के यहां भी जांच चल रही है, हालांकि उसकी रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है।पुलिस को दी गई तहरीर में अमृता मुखर्जी ने बताया कि विद्यालय में सहायक अध्यापक के लिए 15 लाख और लिपिक तथा चपरासी पदों पर नियुक्ति दिलाने के नाम के लिए 7-7 लाख रुपये की कीमत प्रबंधक ने तय की थी। इसी आधार पर 22 लोगों से रुपये वसूले गए, जिसमें ज्यादातर ने शिक्षक के नाम पर पैसा दिया है। पीड...