नौकरी के नाम पर 18 लाख की ठगी, दो पर मुकदमा दर्ज
अयोध्या, अक्टूबर 2 -- अयोध्या, संवाददाता। संस्कृत विद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मणिरामदास छावनी वासुदेवघाट निवासी मोहित शुक्ल पुत्र राकेश शुक्ल ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार गौरव तिवारी पुत्र उमानाथ तिवारी भी रहते हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में उनकी मुलाकात विजय कुमार व रामजनम महतो नि बलुआटोला भासर मछहा डुमरा, सीतामढ़ी बिहार से कराई और कहा कि इनकी काफी पहुंच है, कई लोगों की नौकरी लगवा चुके हैं। पैसों की व्यवस्था कर दीजिए, नौकरी दिला देंगे।आरोपियों ने प्रार्थी को नवीन मंडी फैजाबाद के पीछे खोजनपुर स्थित मकान पर ले जाकर झांसे में लिया। विश्वास दिलाने के लिए दो -चार फर्जी जॉइनिंग लेटर की फोटोकॉपी भी दिखाई और कहा कि सामान्यत: 25 लाख लेते हैं, लेकिन आप संत है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.