बहराइच, मार्च 29 -- नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे के पडाव मोहल्ला निवासी एक युवक से नौकरी का झांसा देकर दो युवकों ने हजारों रूपये की ठगी कर ली । पीड़ित युवक ने थाने पर तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। रविवार को पीड़ित युवक सागर गुप्ता ने बताया कि बीते साल 19 अगस्त को चंदापुर थाना वजीरगंज और लौव्वाबीरपुर निवासी दो युवकों ने अयोध्या में नौकरी लगवाने की बात कही और 50 हजार रूपये की मांग की थी। पीड़ित युवक दोनों आरोपियों के झांसे में आ गया और 25 हजार रूपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिये थे। कई माह बीतने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने कई किस्तों में 12 हजार रूपये वापस किये। पीड़ित का आरोप है कि शेष रकम विपक्षी नहीं वापस कर रहें हैं। थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच कराई जा रही है। ...