मेरठ, सितम्बर 7 -- मोहम्मदपुर हायक गांव निवासी सीआरपीएफ कांस्टेबल पर हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी महिला ने बेटे की एम्स अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दस लाख रुपये हड़पने और वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित महिला ने थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। दौराला थाने पर दी तहरीर में हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी महिला नीरज त्यागी ने बताया कि उसके बेटे शुभम त्यागी का परिचय चचेरे भाई गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी मोहित त्यागी ने अपने दोस्त मोहम्मदपुर हायक निवासी सीआरपीएफ कांस्टेबल रोहित से कराया। सीआरपीएफ कांस्टेबल रोहित ने उसके बेटे शुभम की दिल्ली एम्स अस्पताल में नौकरी की लगवाने की बात कही। इसके एवज में दस लाख रुपये का खर्च बताया। जिस पर उसने बेटे की नौकरी के लिए किसी तरह...