फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 28 -- कायमगंज, संवाददाता। नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये लेने, दंपती को प्रताड़ित करने और पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फतेहगढ़ के मोहल्ला पुलमंडी निवासी कोमल सागर ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि उसके जेठ अमित कुमार कोआपरेटिव बैंक आफ इण्डिया में कार्यरत है। जेठ ने उनके भाई को बैंक में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये लिए, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई और रुपये भी वापस नहीं किए। विरोध करने पर पति नरेन्द्र को लगातार प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि 30 मई की रात नरेन्द्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। महिला का यह भी आरोप है कि...