लखनऊ, सितम्बर 1 -- परिवहन विभाग के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) प्रोजेक्ट में आउटसोर्सिंग से नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने सात युवकों से 23 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने आउटसोर्सिंग कंपनी से जुड़े 10 लोगों के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों का ब्योरा जुटाकर मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक पीड़ितों में कानपुर देहात के रसूलाबाद में रहने वाले अजय कुमार ने बताया कि बीते साल फोकोम नेट कंपनी की ओर से परिवहन विभाग में डीएल प्रोजेक्ट के तहत भर्ती होने की जानकारी मिली थी। फर्रुखाबाद निवासी कंपनी के कर्मचारी अनूप त्रिवेदी से मुलाकात हुई थी। अनूप ने कहा कि वह उनकी नौकरी लगवा देगा। नौकरी लगवाने के एवज में उसने तीन लाख रुपयों की मांग की। 12 दिसंबर 2025 को उसे तीन ल...