नौकरी के नाम पर लेन-देन की शिकायत पर जेएलकेएम ने पाकुड़ जिला अध्यक्ष को पद से हटाया
पाकुड़, जुलाई 16 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि के लेन-देन संबंधी गंभीर शिकायतों के बाद पाकुड़ जिलाध्यक्ष हसन अंसारी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। इस संबंध में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने गुरुवार को आदेश जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन के संज्ञान में हसन अंसारी के विरुद्ध नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि लेने-देने संबंधी गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। उपलब्ध तथ्यों एवं जानकारी के प्रारंभिक परीक्षण के बाद आरोपों में पर्याप्त आधार पाए जाने पर संगठन की गरिमा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए उन्हें पाकुड़ जिला अध्यक्ष के पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है। पार्टी ने हसन अंसारी को निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.