नौकरी के नाम पर लाखों ठगने वाला गिरफ्तार
आगरा, जून 21 -- शाहगंज पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपित यतेंद्र प्रताप सिंह निवासी कठफोरी, सिरसागंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य बेरोजगार युवकों को नौकरी का झांसा देकर उनके परिजनों से मोटी रकम वसूलते थे। इसके बाद फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर ठगी करते थे। पहले मामले में आरोपियों ने एक युवक की नौकरी लगवाने के नाम पर उसके पिता से 13.50 लाख रुपये ठग लिए थे। वहीं दूसरे मामले में एक अन्य पीड़ित से 21 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। दोनों मामलों में थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। यह भी पढ़ें- सिंगापुर की कंपनी में ऑनलाइन भर्ती के नाम पर 8.70 लाख रुपए की साइबर ठगी पुलिस ने जांच के लिए टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को एफसीआई कट के पास से आरोपित यते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.