कोडरमा, मार्च 19 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। महाराष्ट्र पुलिस ने तिलैया पुलिस के सहयोग से ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में बच्चों को नौकरी दिलाने के नाम पर झुमरी तिलैया के चित्रगुप्त नगर निवासी आलोक तिवारी (पिता शंभू लाल तिवारी) ने करीब 20 से 25 लाख रुपये की ठगी की थी। इस संबंध में महाराष्ट्र में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र से आए एसआई अनमोल शिंदे ने बताया कि आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रैक किया गया। इसके बाद तिलैया पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.