प्रयागराज, फरवरी 5 -- झूंसी। क्षेत्र के उस्तापुर महमूदाबाद निवासी अधिवक्ता जितेंद्र द्विवेदी से शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। घटना की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी, जब आरोपी मुकेश सक्सेना ने दो अन्य साथियों, राजेंद्र और राजकुमार त्रिपाठी के साथ मिलकर पीड़ित को झांसे में लिया। जितेंद्र ने विश्वास में आकर तीन लाख रुपये नकद और 4 लाख रुपये चेक के माध्यम से आरोपियों को दिए। 15 साल बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली, तो पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर आरोपियों ने पैसे लौटाने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने हार मानकर पुलिस महानिदेशक से न्याय की गुहार लगाई। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद अब झूंसी पुलिस ने तीनों आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.