संतकबीरनगर, मार्च 25 -- संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने सभी नागरिकों को सूचित किया है कि सरकारी, आउटसोर्सिंग अथवा प्राइवेट नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा कॉल या मैसेज करके धनराशि की मांग की जाती है तो यह पूरी तरह अवैध है। कृपया इसकी सूचना तत्काल जिला सेवायोजन कार्यालय को दें। अथवा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि ऐसे भ्रामक प्रस्तावों से सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.