नौकरी के नाम पर युवक से लाखों ठगे
हल्द्वानी, मई 14 -- रामनगर। पीरूमदारा क्षेत्र में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप लगाया है। आरके पुरम पीरूमदारा निवासी आनन्द सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात पीरूमदारा निवासी जीवन सिंह पुत्र भगवत सिंह से हुई। आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर उससे तीन लाख 80 हजार ले लिए। जब काफी समय बीत गया तो उसने पैसे वापस करने को कहा। रुपए मांगने पर आरोपी फोन बंद कर घर से फरार हो गया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.