मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र स्थित एक मेडिकल फर्म ने नौकरी लगाने के नाम पर अमरोहा और बिजनौर के कुछ युवकों को बुलाया। उनसे पैसे लिए और फिर बंधक बनाकर काम कराया, लेकिन भुगतान नहीं किया। पीड़ित युवकों की शिकायत पर एसपी सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं। अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर कलां निवासी मोहम्मद फैज, आदमपुर के मोहम्मद जैद, धीमरखेड़ी के औसाब, बिजनौर के स्योहारा निवासी सुमित, राजकुमार आदि ने सोमवार को एसपी सिटी ऑफिस पर पहुंच कर ठगी और बंधक बनाए जाने की शिकायत की। युवकों के अनुसार उनके पास कटघर क्षेत्र स्थित फर्म से नौकरी के लिए कॉल आई थी। जब यहां पहुंचे तो फर्म में दवाइयों का काम हो रहा था। उन्हें बताया गया कि कंपनी सरकारी दवाओं का काम करती है। इसके बाद सरकारी नौकरी की बात कहकर फैज से 36 हजार, औसाब से 20 हजार, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.