सहारनपुर, दिसम्बर 13 -- नौकरी दिलवाने के नाम पर एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला ने थाना नकुड़ में दर्ज शिकायत में बताया कि गांव चंद्रपाल खेड़ी निवासी आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और गंदी गालियां दीं थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने का मुकदमा दर्ज करते हुए शनिवार को बेहट बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.