आगरा, अप्रैल 30 -- सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से 15 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। आरोपितों ने खुद को ऊर्जामंत्री के प्रतिनिधि का करीबी बताकर लोगों को जाल में फंसाकर लाखों का चूना लगाया। नौकरी न मिलने पर जब पीड़ितों ने पैसे मांगे तो झूठे केस में फंसाने की धमकी दे डाली। ट्रांस यमुना निवासी अनिल कुमार शर्मा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनिल कुमार ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए गोविंद शर्मा और खेमचंद्र निवासी लोहकरेरा सिकंदरा से हुई थी। दोनों ने खुद की सरकार में पहुंच होने का दावा कर बताया कि वह ऊर्जा मंत्री के प्रतिनिधि के करीबी हैं। एक दिन पीड़ित के घर पहुंच गए। तमाम सत्ताधारी नेताओं के साथ फोटो दिखाए। झांसे में लिया। सरकारी नौकरी दिलाने...