जौनपुर, जुलाई 14 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया में फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग और पिरामिड चेन नेटवर्क चलाकर बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ठगने, ट्रेनिंग के नाम पर 30 युवाओं को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बंधक ट्रेनियों (प्रशिक्षुओं) को मुक्त कराया। छानबीन में पता चला कि सरगना करीब 34 करोड़ रुपये का लेनदेन कर चुका है। गिरोह ने जौनपुर से आधा दर्जन राज्यों में जाल फैलाया था। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया। बताया कि सोमवार को एसएसपी के फोन पर किसी ने सूचना दी कि ट्रेनिंग के नाम पर करीब 30 युवाओं को कुछ लोगों ने लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया में बंधक बना रखा है, पुलिस ने मौके पर दबिश दी। वहां से 30 ट्रेनियों को मुक्त कराया। प...