नौकरी के नाम पर ठगी में छह गिरफ्तार
वाराणसी, मई 19 -- सारनाथ, संवाददाता। नई बाजार पतेरवा स्थित बिल्डिंग में मंगलवार को एसीपी विदुष सक्सेना ने साइबर टीम के साथ छापा मारा। नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे ठगी गिरोह के छह लोग को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। मौके से कई इलेक्ट्रानिक उपकरण व दस्तावेज मिले, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार को गोपनीय शिकायत मिली थी कि नई बाजार में कुछ लोग कथित काल सेंटर चला रहे हैं, जो कि युवाओं को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का काम कर रहे हैं। सूचना पर डीसीपी प्रमोद कुमार ने एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना और सारनाथ थाना प्रभारी प्रभारी पंकज त्रिपाठी को मामले की जांच के लिए लगाया गया। मंगलवार सुबह पुलिस टीम नई बाजार पतेरवा पहुंची और काल सेंटर पर छापा मारकर छह लोगों को पकड़ा। पुलिस की प्रारंभिक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.