समस्तीपुर, जून 15 -- चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस ने एसआई रामनाथ राय के नेतृत्व में नौकरी के नाम पर ठगी मामले के एक मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को पुलिस ने समस्तीपुर स्टेशन के निकट से दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव का पवन ठाकुर बताया गया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर चकमेहसी थाना क्षेत्र के सिमरी गोपाल के अखिलेश ठाकुर ने पुत्र, पुत्री और पुत्र के साला को बैंक में नौकरी दिलवाने के नाम पर करीब 51 लाख रुपए ठग लेने का आरोप लगाया था। वही अन्य लोगों से भी ठगी करने का आरोप लगाया था। मामले में एक महिला सहित पवन ठाकुर को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने पूर्व में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। हालाकि पवन फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने सोमवार को दबोच ल...