अल्मोड़ा, जुलाई 28 -- अल्मोड़ा। भतरौजखान थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने दो साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से कुर्की की कार्रवाई और गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। एसएसपी चंद्रशेखर आर. घोडके ने बताया कि पांच जुलाई 2024 को ग्राम रूदबो भतरौजखान निवासी भगत सिंह नेगी ने थाने में तहरीर दी थी। पीड़ित का आरोप था कि उनके बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकरRs.2.50 लाख रुपये की ठगी की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: नौकरी दिलाने का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार इसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। एसएसपी ने बताया कि एसओ अवनीश कुमार और सर्विलांस ...