आजमगढ़, मार्च 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना की पुलिस ने साफाई कर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। गोविन्दपुर निवासी कन्हैया ने आरोप लगाया था कि परमानन्द यादव और रामानन्द यादव निवासी महाजी सिंगवारा थाना कोतवाली महराजगंज ने उसके के पुत्र रणधीर यादव उर्फ मिन्टू यादव को सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लगभग तीन साल पूर्व तीन लाख रुपये ले लिये था। काम न होने पर रुपये नहीं लौटा रहे हंै। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी परमानन्द यादव को गायत्री नगर रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के पास से और दूसरे आरोपी रामानन्द यादव को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे फुलवरिया थाना अहरौला पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.