नौकरी के नाम पर ठगी और आत्महत्या को उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, जून 30 -- मवाना। थाना पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी और युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पीड़ित युवक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप है। इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार 26 जून 2026 को मवाना खुर्द निवासी जगमोहन सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके भाई मनमोहन उर्फ मोनू से थाना इंचौली क्षेत्र के नंगली ईशा निवासी मनजीत सिंह जटिया पुत्र गंगाशरण सिंह जटिया और उसके साथियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लिए थे। इतना ही नहीं, मनमोहन के माध्यम से अन्य लोगों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि ली गई, लेकिन किसी की नौकरी नहीं लगाई गई और न ही रुपये लौटाए गए। लगातार रुपये वापस मांगने पर कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर मनमोहन ने आत्महत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.