मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में हर्बल दवाई कंपनी को सरकारी बताकर नौकरी देने के नाम पर युवकों को बुला लिया गया। उसने नौकरी के लिए हजारों रुपये भी जमा करा लिए। बाद में बंधक बनाकर तीन माह तक काम कराया और वेतन नहीं दिया। अमरोहा और बिजनौर निवासी पीड़ित युवकों की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के धीमरखेड़ी निवासी औसाब और उसके साथियों की तहरीर पर कटघर पुलिस ने पंकज चौरसिया, पारस, अमरोहा के बांसका निवासी सुहेब आलम, पोरारा निवासी कमल सैनी, शेरपुर ढ्योरी निवासी हरिओम और शेर पाल समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर रकम हड़पने और बंधक बनाने, धमकी देने का केस दर्ज किया है। दर्ज रिपोर्ट में औसाब ने बताया कि अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.