नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
आजमगढ़, जुलाई 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय थाना की पुलिस ने कोटिला कट के पास से सोमवार को नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के आरोपी तीन अंतर्राज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बिहार और दो बलिया के निवासी हैं। आरोपी नागालैंड और असम का फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। गिरोह के नौ सदस्यों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के अंधौरी गांव निवासी पंकज यादव की शिकायत पर पुलिस ने 20 मई को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद अन्य पीड़ित भी समाने आए थे। पुलिस ने इस संबंध में कुल चार मुकदमे दर्ज किए हैं। रानी की सराय थाना की पुलिस को आरोपियों की लोकेशन क्षेत्र के कोटिला के पास मिली थी। इस पर उपनिरीक्षक सुशील कुमार की टीम ने घेरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.